बरेली: शख्स ने 10 साल के बेटे संग अस्पताल की छत से लगाई छलांग, दोनों की मौत

बरेली, 18 जून: यूपी के बरेली जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के गंगाशील अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने शुक्रवार की दोपहर को अपने 10 साल के बेटे के साथ चार मंजिला इमारत से छलांग लगा दी। बाप-बेटे दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

man jumped from hospital with his 10 year old son in bareilly

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था शख्स

जानकारी के मुताबिक, बरेली के गुलाबनगर का रहने वाला दीपक कश्यप 4 साल पहले तक दुकान चलाता था। वह नशे का आदी थी। दुकान बंद होने की वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। दीपक की मां ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था। 4 दिन पहले उसे गंगाशील अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि आज शाम को ही उसे डिस्चार्ज किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही दोपहर में वह 10 साल के बेटे दिव्यांश को गोद में लेकर अस्पताल की छत पर गया और वहां से कूद गया। चार मंजिला इमारत से नीचे गिर कर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।

गाजीपुर: मुख्तार अंसारी का गुर्गा नन्हे खां प्रधान गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

अक्सर बीमार रहता था दीपक

मामले की सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मानसिक रूप से परेशान दीपक नशे का आदी हो गया था। इसकी वजह से वह अक्सर बीमार रहता था। उधर, अस्पताल प्रबंधन से जब इस मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+