बरेली: बेटे की चप्पल गुम होने पर बौखलाया पिता, स्कूल पहुंच की छात्रों की पिटाई

बरेली। यूपी के बरेली में प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र की चप्पल स्कूल में किसी तरह से गुम हो गई। जब छात्र आसिफ अपने घर पहुंचा तो उसने अपने पिता शरीफ खां उर्फ बबलू को बताया कि स्कूल में शायद किसी बच्चे ने उसकी चप्पल छिपा दी है। बच्चे की बात सुनते ही शरीफ खां आग बबूला हो गया और आनन-फानन में स्कूल पहुंचा।

man beats up student for his son slipper

बच्चों को बेरहमी से पीटा

मामला तहसील बहेड़ी के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला कांवर के प्राइमरी स्कूल का है। शरीफ ने एक-एक कर क्लास रूम के बच्चों से आसिफ की चप्पल के बारे में पता किया, जिस पर सभी बच्चों ने चप्पल की जानकारी होने से मना किया। शरीफ खां ने एक-एक कर बच्चों को पीटना शुरू कर दिया, लेकिन शिक्षक खामोश रहे। बेखौफ दबंग ने इस कदर बच्चों को पीटा कि कई बच्चे उल्टियां करने लगे।

पुलिस को फोन कर दी जानकारी

हालात बिगड़ते देख किसी शिक्षक ने डायल 100 पर पुलिस को फोन किया। पुलिस के आते ही शरीफ मौके से फरार हो गया, जिसके बाद शिक्षकों द्वारा थाना शेरगढ़ में मामले की तहरीर दी गई। उधर, तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Recommended Video

    बरेली : कुत्ते के काटने की शिकायत करने पर महिलाओं की पिटाई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+