वाट्सएप पर लड़की की फोटो दिखाकर करते थे सप्लाई, तीन महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार
Bareilly News, बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय स्तर के सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह सेक्स रैकेट वाट्सएप(WhatsApp) के जरिए चल रहा था। पुलिस ने बताया कि वाट्सएप पर लड़की की फोटो दिखाकर एजेंटों के माध्यम से लड़कियों की सप्लाई करते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं सहित 6 लोगों कोगिरफ्तार किया है।

सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में गंगवार इन्क्लेव में सीबीगंज निवासी विजय यादव का मकान है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की मकान के अंदर सेक्स रैकेट चलाए जा रहा है। सूचना मिलते ही सीओ फर्स्ट कुलदीप सिंह सुभाषनगर एसएचओ के साथ मौके पर पहुंचे। विजय यादव के मकान में छापा मारा तो पुलिस भी दंग रह गई। मौके पर पुलिस ने तीन युवतियों और तीन आरोपियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो दो युवतियों ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली हैं। जबकि एक ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है।

कई प्रदेशों में फेला है कारोबार
पुलिस ने पकड़े गए लोगों के कब्जे से हजारों की नगदी समेत 7 मोबाइल फोन और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। सेक्स रैकेट से जुड़े इन लोगों का नेटवर्क दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और असम जैसे राज्यों में फैला हुआ था। सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एसपी सिटी ने बताया कि बीते कुछ समय से अनैतिक देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

असम और बिहार से खरीदकर लाते थे लड़किया
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि यह असम और बिहार से लड़कियों को खरीदकर बरेली लाते थे फिर जबरन उनसे देह व्यापार कराया जाता है। फिलहाल पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications