नवरात्रि में मंगलवार को घर में बना चिकन, घर में पति-पत्नी मिले बेहोश, दोनों की मौत
Bareilly

पति ने पत्नी से चिकन बनाने को कहा
ये पूरा मामला खीरी जिले के राजेपुर गांव का है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई जब आनंद विहारी वर्मा(50) शराब पीकर नशे में घर आए और अपनी पत्नी फूलमती से चिकन बनाने को कहा। पत्नी के इनकार करने पर आनंद ने खुद किचन में जाकर चिकन बनाने लगा। जिसके बाद पत्नी को गुस्सा आया और फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि फूलमती ने जहर खाकर जान दे दी।

पति ने किचन में बनाया फिर हुआ झगड़ा
पत्नी की मौत के बाद आनंद को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने आगे बताया कि दोनों के तीन बच्चे थे, दो लड़के और एक लड़की। दोनों लड़के दूसरे जिलों में नौकरी करते थे। बेटी शीलू(26) की शादी हो चुकी थी जोकि सीतापुर में रहती है।

पत्नी ने खा लिया जहर, पति को हुआ अफसोस
पुलिस ने आगे बताया कि बेटी शीलू के पास उसके पिता ने कॉल करके बताया था कि उसकी मां ने जहर खा लिया। जिसके बाद शीलू ने पास में रह रहे अपने चाचा को इसके बारे में बताया। उसके बाद शीलू के चाचा ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने फूलमती को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान पति की भी मौत हो गई। एसएचओ फतेह सिंह ने बताया कि फूलमती नवरात्र के दिनों में व्रत रखती थी। पति के चिकन बनाने पर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा जिसके बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया।












Click it and Unblock the Notifications