बरेली: मुस्लिम युवक से लव मैरिज के बाद युवती ने वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की गुहार, हिंदू संगठनों ने घेरा थाना
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में किला क्षेत्र की एक युवती का मंगलवार को एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में युवती ने खुद को बालिग बताया और अपने प्रेमी के परिवार वालों की सुरक्षा की गुहार लगाई। युवती ने बताया कि उसने खुद अपनी मर्जी से शादी की है और वह चाहती है कि उसके प्रेमी बिलाल के परिवार वालों को सुरक्षा मिले। वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठन सक्रिय हो गए। मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए किला थाने का घेराव कर दिया।

पुलिस ने लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारियों को निकाला
पुलिस के आलाधिकारियों ने मामले पर कार्रवाई की बात कही, लेकिन विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता युवती की बरामदगी की बात पर डटे रहे। मामले को बिगड़ता देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठी चार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को थाने से बाहर निकाला।फिलहाल, खबर लिखे जाने के तक प्रदर्शनकारी थाने में जुटे हुए हैं। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के साथ युवती की बरामदगी की मांग कर रहे है।
युवती की तलाश में पुलिस की चार टीमें
एसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर को किला थाने में एक तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर धारा 363 और 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। युवती की तलाश के लिए चार टीमों लगाया गया है। एसपी ने कहा कि युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह खुद को बालिग बताते हुए शादी करने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि युवती को बरामद कर कोर्ट में 164 के तहत कलमबंद बयान दर्ज करवाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications