UP News: बीवी से दोस्तों के लिए पैग बनवाता था सिपाही, लूटाता था पैसे और करता था रोमांस, मामला दर्ज
UP Moradabad News के मुरादाबाद जनपद में तैनात एक हेड कांस्टेबल के ऊपर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि शादी के बाद उसका पति दोस्तों के लिए पैग बनवाता था और दूसरी महिला के साथ रोमांस करता था।

Uttar Pradesh News: बरेली की रहने वाली एक महिला ने अपने हेड कांस्टेबल पति के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी के बाद उसके पति द्वारा उसे काफी प्रताड़ित किया गया। पत्नी का कहना है प्रताड़ित करने के बाद उसे दहेज की डिमांड करते हुए घर से बाहर निकाल दिया गया।
इस मामले में न्याय के लिए महिला एडीजी के पास पहुंची और शिकायत की। शिकायत के आधार पर एडीजी द्वारा भोजीपुरा थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करवाई के आदेश दिए गए। एडीजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
रिपोर्ट की मानें तो भोजीपुरा थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसकी शादी 26 फरवरी को सीबीगंज के जौहरपुर गांव निवासी अनुराग गुप्ता के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि उसका पति यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है।
पत्नी द्वारा बताया गया कि शादी के बाद वह अपने पति के इज्जतनगर इलाके में एक कॉलोनी में स्थित मकान में वह रहती थी। वहां पर रह रहे ननद, नंदोई और अन्य लोगों द्वारा शादी के बाद से ही 25 लाख रुपए दहेज की डिमांड की जाने लगी।
उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति अपने दोस्त रिंकू, आजाद और राजेंद्र आदि को घर पर बुलाता था। घर पर दोस्तों के आने के बाद उसका पति दोस्तों के लिए शराब के पैग बनाने के लिए कहता था। इसके अलावा पति द्वारा भी 25 लाख रुपए दहेज की डिमांड की जाती थी।
उसने यह भी कहा कि एक दूसरे समुदाय की युवती से उसका पति प्रेम करता है और जो भी सैलरी मिलती है वह अपनी प्रेमिका पर ही लूटाता है तथा अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने में खर्च कर देता है। प्रेमिका के बारे में जानकारी मिलने के बाद उसने जब नाराजगी जाहिर की तो हेड कांस्टेबल अपने दोस्तों से उसे धमकी दिलवाने लगा।
पति और उसके दोस्तों की हरकत से परेशान होकर महिला अपने मायके चली आई। इस मामले में पीड़िता अपने पिता के साथ एडीजी पीसी मीणा के पास पहुंची और शिकायत की। शिकायत के आधार पर एडीजी द्वारा भोजीपुरा थाने की पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
एडीजी के आदेश पर अनुराग गुप्ता, डॉली गुप्ता, डॉली के पति राजू गुप्ता, मधु गुप्ता, मधु के पति विवेक, रिंकू, आजाद और राजेंद्र के खिलाफ भोजीपुरा थाने की पुलिस रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications