शादी समारोह से किडनैप हुए अग्रिम की लाश मिली, मां-बाप से मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती
Bareilly News, बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक शिक्षक के चार वर्षीय बेटे का शव बुधवार की देर शाम को एक बारातघर से बरामद हो गया। मासूम का अपहरण रविवार शाम को हुआ था और अगवा करने के तुरंत बाद ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। बता दें कि शव मिलने से पहले दोपहर को शिक्षक के व्हाट्सअप पर कॉल कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

क्या था मामला
जानकारी के अनुसार, मामला बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। बता दें कि पीलीभीत जिले के बीसलपुर के गांव हाफिजनगर बनाही निवासी शिक्षक चंद्रप्रकाश अपनी पत्नी रूचि और चार साल के बेटे अग्रिम के साथ पीलीभीत के ही दियोरिया कलां निवासी अपने रिश्तेदार राजकुमार की बेटी रूबी की शादी शामली होने के लिए बीजामऊ रोड पर स्थित एक बारातघर में आए थे। वहीं से रात आठ बजे अग्रिम लापता हो गया। अग्रिम के लापता होने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
बता दें कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की और बारात घर का सीसीटीवी चैक किया। सीसीटीवी फुटेज में दियोरिया कलां का ही इंटर में पढ़ने वाला सुनील के पीछे-पीछे अग्रिम जाता दिखा। इसके बाद सुनील तो फिर बरातघर में दिखा पर अग्रिम नजर नहीं आया। चंद्रप्रकाश ने सुनील के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे सोमवार तड़के ही पकड़कर थाने में बैठा लिया।

आया फिरौती का कॉल
बुधवार को चंद्रप्रकाश के नंबर पर अनजान नंबर से मेसेज के साथ व्हाट्सएप कॉल आई और उनसे एक करोड़ की फिरौती मांगी गई। इसके बाद पुलिस ने सुनील पर सख्ती की तो उसने सच कबूलकर आठ किमी दूर बिथरी गांव में पताई के नीचे दबाया अग्रिम शव बरामद करा दिया। सुनील ने बताया कि उसे चंद्रप्रकाश की कमाई और जायदाद देखते हुए फिरौती में बड़ी रकम मिलने की उम्मीद थी। पुलिस के अनुसार फिरौती के लिए कॉल किसी और शख्स ने की थी जो चंद्रप्रकाश को झांसा देकर फायदा उठाना चाहता रहा होगा। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि हत्या अपहरण के दिन ही कर दी गई थी। कॉल करने वाला कोई अलग शख्स था। उसकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- बरेली नगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications