UP News: बरेली में जिंदा जलकर पांच लोगों की मौत, ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

Bareily News UP: उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जहां एक कमरे में पांच लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

बरेली के फरीदपुर कस्बे में पति-पत्नी और उनकी तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। ये सभी एक कमरे में सो रहे थे। रविवार सुबह पड़ोसियों ने कमरे में धुंआ उठता देख पुलिस को जानकारी दी। मौके पर तत्काल आईजी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

bareily

फरीदपुर के मोहल्ला फर्रकपुर में अजय गुप्ता अपने परिवार के साथ एक मकान में किराये पर रहते थे। शनिवार रात सभी एक ही कमरे में सोए थे। तड़के पड़ोसियों ने कमरे से धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि कमरे का दरवाजा बंद था, बाहर से ताला लगा हुआ था। अंदर से दरवाजा बंद करने के लिए कोई सिटकनी भी नहीं थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही किसी परिजन ने दरवाजा धक्का देकर खोल दिया था। कमरे के अंदर पांच लोगों के शव बुरी तरह जल चुके थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि बहुत की दुखद घटना हुई है। घर में आग कैसे लगी है, हर पहलू पर जांच कराई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+