Film 72-Hoorain Controversy: मौलाना तौकीर रजा ने पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान, जानिए क्या बोले वो

film 72-hoorain Controversy: फिल्म 72 हूरों का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसी के साथ यह फिल्म भी विवादों में आ गई है। तो वहीं, इस फिल्म को लेकर इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है। रजा ने कहा, 'मुस्लिम नफरत की बुनियाद पर उन्होंने अपने पद की गरिमा को कितना धूमिल कर दिया है।'

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने बरेली में बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी फिल्म '72 हूरें' और कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों का प्रचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मुस्लिम नफरत की बुनियाद पर उन्होंने अपने पद की गरिमा को कितना धूमिल कर दिया है।

Maulana Tauqeer Raza

रजा ने बोलते हुए कहा,

हमारे यहां मुसलमानों में कोई भेदभाव नहीं होता। हर बिरादरी का मुसलमान मस्जिद में जाकर नमाज अदा करता है। हर मुसलमान को बराबरी का हक है...हर बिरादरी का मुसलमान इमाम हो सकता है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जिक्र करते हुए IMC प्रमुख मौलाना तौकीर राज ने कहा, 'यहां राष्ट्रपति को मंदिर के गर्भ गृह में जाने की इजाजत नहीं मिली, उनके साथ ऐसा सौतेला व्यवहार आपका समाज करता है, आपका कानून और आपका हिंदुत्व करता है।'

एबीवी न्यूज़ के मुताबिक, उन्होंने पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा कि आज भी देश में दलितों पर अत्याचार होता है। हम तो कहते हैं हमें समान नागरिक मानो, यूसीसी से हमें कोई खास दिक्कत नहीं है। हालांकि, उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि, कैलाश मानसरोवर हिंदुस्तान का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन अब उस पर चीन का नाजायज कब्जा है।

उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर पर चीन के नाजायज कब्जे भारत को हटवाना चाहिए। बता दें कि फिल्म '72 हूरें' का टीजर सामने आने के बाद से बवाल मचना हुआ है। इस फिल्म की पूरी कहानी 'केरल स्टोरी' की तरह ही आतंकवाद के इर्द-गिर्द घूमती है। जिस तरह लोगों के दिमाग को ब्रेनवॉश किया जाता है, वही सब फिल्म में है।

जिहाद के नाम पर लोग आतंकवाद का रास्ता अपना लेते हैं। फिल्म का पूरा निचोड़ ही इस बात पर है कि किस तरह आतंकियों को ट्रेनिंग के दौरान भरोसा दिलाया जाता है कि मरने के बाद जन्नत में उनकी सेवा होगा। उनकी सेवा कोई और नहीं बल्कि 72 कुंवारी लड़कियां करेंगी।

क्या है '72 हूरें' का मतलब?
72 हूरे का अर्थ उन लड़कियों से है, जो कुंवारी हैं। इस्लाम के अनुसार, हर शख्स जो जन्नत में जाता है, उसको 72 हूरें दी जाएंगी। मरते समय उसकी भले कोई भी उम्र हो, लेकन मरने के बाद जन्नत में जाकर वो 30 बरस का हो जाएगा। वहां उसकी आयु आगे नहीं बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+