मशहूर कंपनी के वेज पिज्जा में मिली ऐसी चीज जिसे शाकाहारी खाना नहीं चाहेंगे!
बरेली। अगर आप पिज्जा खाने के शौक़ीन हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि कहीं आप जिस पिज्जा को शाकाहारी समझ कर खा रहे हैं उसमें जानवरों की चर्बी न मिली हो। ऐसा ही एक मामला बरेली में सामने आया है जहां देश के नामचीन पिज्जा का सैंपल जांच में फेल साबित हुआ है और उसमें जानवरों की चर्बी पाई गई है।

इसके बाद खाद्य एवं औषधि विभाग ने पिज्जा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आप को बता दें कि 8 अक्टूबर 2018 को बरेली के डीडी पुरम स्थित मशहूर पिज्जा के आउटलेट से एक सैम्पल लिया गया जिसको लखनऊ की सरकारी लैब में जांच के लिए भेजा गया।
वहां से आई रिपोर्ट में सैम्पल में जानवर की चर्बी पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है जिसके आधार पर अब पिज्जा कंपनी को नोटिस दिया जाएगा जिसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications