दो बार कोरोना से मुक्त हो चुके बरेली में अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बरेली। दो बार कोरोना से जंग जीत चुका उत्तर प्रदेश का बरेली जिला एक बार फिर से कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गया है। यहां रामपुर बाग में अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वाले एक डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आईवीआरआई से मंगलवार देर रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ आईएमए में भी हड़कंप है। वहीं रामपुर गार्डन के ढाई सौ मीटर के एरिया को सील कर दिया गया है।

doctor reports corona virus positive in Bareilly

दरअसल, 20 मई को बदायूं की एक गर्भवती महिला का बरेली एमआरआई सेंटर पर अल्ट्रासाउंड हुआ था। जिसके बाद महिला जब बदायूं गई तो स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही बदायूं के डीएम ने बरेली के डीएम को इसकी जानकरी दी। जिसके बाद बरेली एमआरआई सेंटर के डॉक्टर को क्वारंटाइन रहने को कह दिया गया और उनका सैम्पल लेकर जांच के लिए आईवीआरआई भेज दिया गया। सीएमओ डॉ विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगलवार देर शाम डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर दिया गया और उनके परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया। साथ ही सीएमओ ने बताया कि डॉक्टर को नोटिस दिया गया है और डॉक्टर के संपर्क में जो लोग आए हैं उनकी खोजबीन की जा रही है। इसकी जांच एसीएमओ को सौंपी गई है कि क्या उस अल्ट्रासाउंड सेंटर को हमारे कार्यालय से अनुमति प्राप्त थी, क्या उनका प्रशिक्षण हुआ था, क्या वो आवश्यकता के अनुसार, औचित्य के अनुसार, निर्देश के अनुसार जो पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट है उसका प्रयोग कर रहे थे अथवा नहीं कर रहे थे। इन सब बिन्दुओं पर जो भी प्रोटोकॉल है उसको फॉलो कर रहे थे कि नहीं इन सब पहलुओं पर विस्तृत जांच की जाएगी।

बरेली में बने 10 हॉटस्पॉट
बरेली में वर्तमान समय में शहर से लेकर देहात तक 10 हॉटस्पॉट बनाये गए है। जिसमे शहर में रामपुर गार्डन, साहूकारा, बिहारीपुर, बानखाना, एजाज नगर तो वही आंवला में दो, मीरगंज में 2 और फरीदपुर में एक हॉटस्पॉट बनाया गया है। इन सभी कंटेनमेन्ट जोन को नई गाइडलाइन पर 250 मीटर के क्षेत्र को सील किया गया है। इन इलाकों में किसी के भी आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों का सर्वे कर रही है और कोरोना संदिग्ध लोगों के सैम्पल लिए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+