बरेली: कर्ज से तंग आकर किसान ने लगाई फांसी, पेड़ से लटकता मिला शव
बरेली। बरेली के आंवला में कर्ज से तंग आकर एक किसान ने खेत पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बैंक और सूदखोरों से ले रखा रुपया
आंवला थानाक्षेत्र के गांव पथरी निवासी ओमकार ने बताया कि उसका इकलौता बेटा कुंवरपाल (38) खेती किसानी करता था। उसने बैंक के साथ-साथ सूदखोरों से ब्याज पर रुपया ले रखा था। करीब 25 हजार रुपए महीना ब्याज देने की व्यवस्था नहीं हो पाने की वजह से वह अक्सर परेशान रहता था। बुधवार की सुबह वह घर से साइकिल से सेंधा गांव गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला शव
घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे, गुरुवार की सुबह गांव के लोगों को पथरा गांव के मंटूरी यादव के खेत के पास पेड़ पर रस्सी से फांसी पर उसका शव लटका हुआ मिला। गांव में सूचना दी तो हड़कंप मच गया। मृतक के परिवार में पिता ओमकार, पत्नी हरदेई, चार बच्चों में अनिल, सुनील, रचना, आरती हैं। मां की मौत 20 वर्ष पूर्व हो चुकी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications