Bareilly News: हाथ-पैर थे बंधे, शरीर पर थे चोट के निशान, इस हाल में हाईवे किनारे था युवती का शव

Bareilly News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बरेली के सीबीगज इलाके में हाईवे किनारे युवती का शव देख राहगीर परेशान हो गये। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शव बंधा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु की तो शव युवती का निकला। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती की हत्या के बाद उसका शव फेंका गया है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सीबीगंज इलाके में पड़धौली गांव के नजदीक हाईवे किनारे युवती का शव बरामद हुआ है। उसकी उम्र 24 से 25 वर्ष के करीब है। युवती नीले रंग की जींस और काले रंग की हुडी पहने हुई थी।

bareilly

प्राथमिक जांच के आधार पर यह लग रहा है कि कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव को यहां डंप किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। पड़ोसी जिलों के थानों से बीते दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी की जानकारी कराई जा रही है। जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+