मैराथन की विजेता को कांग्रेसियों ने टिका दी टूटी हुई स्कूटी, छात्रा बोली- लॉक भी नहीं लगता

'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन की विजेता को कांग्रेसियों ने टिका दी टूटी हुई स्कूटी, छात्रा बोली- लॉक भी नहीं लगता

बरेली, 06 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आधी आबादी को अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा दिया गया था। इस नारे के तहत कांग्रेस प्रदेश के जिलों में मैराथन का भी आयोजन कर रही है। मंगलवार चार जनवरी को कांग्रेस पार्टी ने बरेली में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथ का आयोजन किया था। इस आयोजन की बरेली जिले में कांग्रेस नेताओं ने बड़ी बुरी तरह से किरकिरी करा दी है।

Recommended Video

      मैराथन की विजेता को कांग्रेसियों ने टिका दी टूटी हुई स्कूटी, छात्रा बोली- लॉक भी नहीं लगता
      Congress leaders gave broken scooty to Marathon winner Vinit

      दरअसल, मैराथन में भोजीपुरा की रहने वाली विनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसे स्कूटी देकर सम्मानित किया गया था। विनीता को कांग्रेसियों ने जो स्कूटी दी थी वो टूटी हुई निकली, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने वीडियो को ट्वीट कर, कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। वहीं, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस नेताओं ने छात्रा की स्कूटी सही कराई।

      इसके बाद छात्रा ने नया वीडियो जारी किया और स्कूटी को सही बताया। आपको बता दें, विनीता बिशप मंडल इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है और मंगलवार को हुई कांग्रेस की मैराथन में पहले स्थान प्राप्त किया था। विनीता को इनाम में स्कूटी दी गई। घर पहुंचकर छात्रा ने इनाम में टूटी स्कूटी देने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। इस वीडियो में लड़की टूटी स्कूटी दिखाते हुए कह रही है कि इसकी वेल्डिंग की गई है। लॉक भी नहीं लग पा रहा।

      ट्विटर पर इस वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया। सीएम योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'कांग्रेस ने लड़कियों के लिए मैराथन का आयोजन किया..जीतने वाली लड़की को स्कूटी दी जो टूटी हुई थी और जिसका लॉक भी नहीं लगता था। भ्रष्टाचार और कांग्रेस.. सत्ता के साथ भी और बाद भी।' तो वहीं, इस बात की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी बुधवार को छात्रा के घर पहुंच गए और उसकी स्कूटी सही कराई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा असफाक सकलैनी ने कहा, 'ट्रांसपोर्ट के दौरान स्कूटी के कुछ नट निकल गए थे। मैराथन जीतने वाली छात्रा को स्कूटी देते समय नजर नहीं पड़ी होगी। उसको सही करा दिया गया है। छात्रा ने वीडियो जारी कर बताया है कि उसको अब कोई समस्या नहीं है।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+