Bareilly: नागपंचमी मेले में करतब दिखा रहे सपेरे को कोबरा ने काटा, मौत के बाद हुआ Video Viral
बरेली में लगे नागपंचमी मेले में एक सपेरे को गले में नाग डालकर करतब दिखाना भारी पड़ गया। सांप ने सपेरे को अचानक डस लिया। जिसके बाद सपेरे ने खुद की बनाई जड़ी बूटी से खुद को सही करने की कोशिश की, लेकिन उसकी कोशिश सफल नहीं हो सकी और सपेरे की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद इसी सपेरे का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे वह सांप के साथ खेलता नजर आ रहा है।
सांप से खिलवाड़ पड़ा महंगा
बता दें कि पूरी घटना बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिछोला किफायतुल्ला गांव की है। जहां जक्कन का पुत्र मोहम्मद जुनैद कई बरसों से सांप पकड़ने का काम कर रहा था। वहीं क्षेत्र में नागपंचमी के चलते मेला लगा हुआ है, जहां जुनैद कई सांपों को लेकर मेले में करतब दिखाने पहुंचा था। इस दौरान वह सांप को कभी कंधे पर तो कभी हाथ पर लपेट कर खेल दिखा रहा था। इसी दौरान एक कोबरा सांप ने उसकी उंगली में डस लिया।

Recommended Video
डॉक्टर की जगह तंत्र-मंत्र, हुई मौत
जिसके बाद जुनैद ने पहले तो अपने पास रखी जड़ी बूटी से अपना इलाज करने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। जिसके बाद लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिवार वाले उसे घर ले गए। मगर, परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने की जगह घर पर ही तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के जरिये उपचार शुरू कर दिया। थोड़ी देर बात जुनैद की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध है।
मौत के बाद हुआ वीडियो वायरल
लोगों की माने तो सांप के डसने के बाद अगर परिजन तंत्र-मंत्र से उसका इलाज करने की जगह उसे डाक्टरों के पास ले जाते तो शायद उसकी जान बच सकती थी। उधर, जुनैद की मौत के बाद से उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे वो सांपों के साथ खेल करता नजर आ रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा भी है जो उसकी देखा देखी सांप के साथ खेल कर रहा है। वहीं जुनैद एक छोटे बच्चे को जबरन सांप पकड़ा भी रहा है।












Click it and Unblock the Notifications