घर में शार्ट सर्किट से लगी आग, 7 साल के बच्चे की जिंदा जलकर हुई मौत
Bareilly News, बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में एक गरीब रिक्शा चालक के घर में आग लग गई। आग लगने से 7 साल के मासूम बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि हादसे में मृतक बच्चे की मां और एक मासूम झुलस गई। मामले की जानकारी मिलते ही हड़कम मच गया।

जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना पर पहुंची बहेड़ी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुच गई। पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आग की चपेट में आई महिला और बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के चाचा ने बताया कि उसके भाई अनीश के घर के पास बिजली की केबिल जा रही थी। अचानक केबिल में ब्लास्ट हुआ जिससे उसके भाई के घर में आग लग गई।
इस हादसे में उसके भतीजे की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी और एक भतीजे को बचा लिया गया। इस घटना में अनीश का सबकुछ जलकर राख हो गया। वहीं, मृतक आमिर की मां का बेटे को खोने के बाद हाल बेहाल है।












Click it and Unblock the Notifications