Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बरेली में बाहर से आए लोगों पर केमिकल का छिड़काव, गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में देश के विभिन्न भागों से आए लोग जब बस स्टैंड पर उतरे तो उनको सड़क पर बैठाकर उन पर केमिकल का छिड़काव किया गया। केमिकल के प्रभाव से लोगों व बच्चों ने आंखों में जलन होने की शिकायत की। डीएम ने सफाई देते हुए कहा कि जिन्होंने यह किया उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कृपा करके ऐसा अमानवीय काम मत करिए। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने भी कहा कि डीएम ने बताया है कि अतिउत्साह में जिन कर्मचारियों ने यह किया है उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

सेटेलाइट बस स्टैंड पर प्रशासन की भारी चूक

सेटेलाइट बस स्टैंड पर प्रशासन की भारी चूक

बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर बाहर से आए लोगों को बैठाकर उनके ऊपर सैनेटाइजर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से छिड़काव करनेवाले कर्मचारियों ने पहले लोगों को आंख बंद करने को कहा और उसके बाद उन पर केमिकल की बारिश कर दी। इन लोगों में महिलाएं और बच्चे भी थे जिनकी आखों में जलन होने लगी। लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ का यह वीडियो वायरल हो गया।

प्रियंका गांधी ने कहा- ऐसा अमानवीय काम मत करिए

प्रियंका गांधी ने कहा- ऐसा अमानवीय काम मत करिए

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रिंयका गांधी ने इस घटना पर कहा कि यूपी सरकार से गुजारिश है कि हम सब मिलकर इस आपदा के खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन कृपा करके ऐसे अमानवीय काम मत करिए। मजदूरों ने पहले से ही बहुत दुख झेल लिए हैं। उनको केमिकल डाल कर इस तरह नहलाइए मत। इससे उनका बचाव नहीं होगा बल्कि उनकी सेहत के लिए और खतरे पैदा हो जाएंगे।

मानव त्वचा के लिए हानिकारक है यह केमिकल

मानव त्वचा के लिए हानिकारक है यह केमिकल

सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि सोडियम हाइपोक्लोराइट मानव त्वचा के लिए हानिकारक है। यह किसी वस्तु पर ही छिड़का जाता है लिहाजा यह बड़ी गंभीर चूक सामने आई है। पलायन कर मजदूर बरेली आए थे उनको सेटेलाइट बस अड्डे पर बिठाकर केमिकल से नहला दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

डीएम ने कहा- होगी कार्रवाई

डीएम ने कहा- होगी कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद बरेली डीएम ने भी इसका संज्ञान लेते हुए कहा कि कर्मचारियों को बाहर से आने वाले बसों को सैनिटाइज करने को कहा था लेकिन उन्होंने अतिउत्साह में ऐसा किया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले पर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि डीएम इस पर एक्शन ले रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+