सुहागरात पर ताकत की गोलियां खाकर दूल्हा हुआ वहशी, दुल्हन की हालत बिगड़ी

Bareilly News, बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पति की हैवानियत के चलते एक नवविवाहिता की जान पर बन आई। जिसके बाद नवविवाहिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बता दें कि जब इस बात की शिकायत पीड़िता के परिजनों ने दूल्हे के माता-पिता से की तो उन्होंने नववधू के परिवार से मारपीट की। युवती के पिता ने महिला थाने में दामाद और उसके 6 घरवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दूल्हे ने की हैवानियत

दूल्हे ने की हैवानियत

जानकारी के अनुसार, मामला बरेली जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र का है। पीड़ित के पिता की मानें तो उन्हेंने देवरनिया निवारी एक किसान परिवार में 21 फरवरी को अपनी बेटी की शादी की थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज कम देने का ताना मारते थे। आरोप है कि सुहागरात वाले दिन ही दूल्हे ने ताकत की दवाई खाईं। दवाई खाकर दामाद ने उनकी बेटी के साथ ऐसी हैवानियत की कि उसकी हालत बिगड़ गई।

मायके वालों को बताई बात

मायके वालों को बताई बात

नवविवाहिता ने पूरी बात ससुराल वालों को बताई, लेकिन ससुराल वाले भी खामोश रहे। बता दें कि लोकलाज के चलते दो-तीन दिन तो वह चुप रही, लेकिन जब जान पर बन आई तो मायके वालों को बताना पड़ा। पिता की मानें तो वे लोग बेटी की ससुराल पहुंचे और दामाद के घरवालों से बात की। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई।

इलाज के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती

इलाज के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती

जिसके बाद नवविवाहिता के परिजन उसे अपने साथ मायके ले आए। इलाज के लिए नवविवाहिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि जिसके बाद नवविवाहिता का ऑपरेशन करने पड़ा। फिलहाल उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

तहरीर पर किया मुकदमा दर्ज

तहरीर पर किया मुकदमा दर्ज

महिला थाने की इंचार्ज लोकेश शरण ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है, जिसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+