ब्राह्णण समाज की सभा में भाजपा विधायक ने की जाति देखकर वोट करने की अपील, मंच पर मेनका मौजूद

Bareilly news, बरेली। यूपी के बरेली में ब्राह्मण सम्मान समारोह के आयोजन के दौरान बीजेपी विधायक का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर ब्राहम्ण समाज का प्रत्याशी किसी दूसरे दल से भी लड़े चुनाव तो ब्राह्मण को ही जिताएं। विधायक ने कहा पहले देश, फिर ब्राह्मण समाज और फिर पार्टी। बता दें कि इस आयोजन केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सहित कई विधायक शामिल हुए थे।

bjp mla rk sharma controversial statement

मुख्य अतिथि थीं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी

नगर के रामलीला मैदान में ब्राह्मण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जहां क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं तो वहीं ब्राह्मण समाज से बिथरी चैनपुर से भाजपा के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल और बिल्सी से भाजपा विधायक आरके शर्मा भी मौजूद रहे।

bjp mla rk sharma controversial statement

ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को ही जिताएं

इस मौके पर बिल्सी के विधायक आरके शर्मा ने मेनका गांधी की उपस्थिति में कार्यक्रम में मौजूद ब्राह्मण समाज के लोगों को मंच से संबोधित करते हुए कहा, ''आप सब एक बात समझ लें, सबसे पहले देश, फिर ब्राह्मण समाज फिर पार्टी, इसी तरह से आपको एकजुट रहना है और ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को ही चुनाव में जिताना है, चाहें चुनाव कोई भी हो। अगर ब्राह्मण समाज का व्यक्ति किसी दूसरे दल से भी चुनाव लड़ता हो तो पहले अपने समाज के प्रत्याशी को जिताएं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+