बंदूक के साथ फोटो और कई वीडियो वायरल, अजितेश ने Facebook अकाउंट किया डिलीट

बरेली। इंटरकास्ट मैरिज करने वाली बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी से शादी करने वाले अजितेश के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जहां एक ओर अजितेश की भोपाल की लड़की से सगाई का खुलासा हुआ है तो वहीं अब सोशल मीडिया में अजितेश के वीडियो और फोटो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बता दें कि अजितेश हथियारों के भी शौकिन है।

हथियारों के साथ FB पर की थी फोटो पोस्ट

हथियारों के साथ FB पर की थी फोटो पोस्ट

मीडिया खबरों के अनुसार, साक्षी से शादी करने से पहले अजितेश ने अपने फेसबुक पर हथियारों के साथ कुछ फोटो पोस्ट की थी। मामले का खुलासा होने के बाद अजितेश ने रविवार को अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है। हालांकि हथियारों के साथ अजितेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इससे पहले साक्षी मिश्रा के पति अजितेश कुमार की दूसरी लड़की के साथ सगाई की तस्वीर भी वायरल हो चुकी है। अजितेश की शादी 9 दिसंबर को तय हुई थी। अब लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने इस सगाई में सात लाख रुपये से ज्यादा रकम खर्च की थी। उन्होंने कहा, सगाई टूटने से समाज में उनकी काफी बदनामी हुई। उसकी भरपाई कौन करेगा?'

अजितेश का वीडियो वायरल

अजितेश का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया में इन दिनों अजितेश कई वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। उसके चिल्लम पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह अजितेश है। इसके अलावा वीर सावरकर नगर के रहने वाले दिनेश गिरि, युवा सिंधी समाज के संगठन मंत्री रवि लेखवानी ने कहा कि अजितेश मोहल्ले में दबंगई करता था।

पड़ोसियों को नहीं पता था अजितेश दलित है

पड़ोसियों को नहीं पता था अजितेश दलित है

बरेली के वीर सावरकरनगर में साक्षी-अजितेश प्रकरण सामने आने के बाद मोहल्ले के कुछ लोग कह रहे हैं, उन्हें अब पता चला कि अजितेश दलित है। वह मोहल्ले में खुद को क्षत्रिय बताता था। वीर सावरकरनगर कल्याण समिति के अध्यक्ष इंजीनियर एके सिंह ने बताया कि अजितेश सिंह अपनी गाड़ी पर ठाकुर लिखता था। यो यो अभि सिंह की उसकी पोस्ट हैं। अब अचानक टीवी चैनलों पर वह दलित हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+