साक्षी के ससुर ने MLA पिता राजेश मिश्रा से किया निवेदन, बख्श दो दोनों बच्चों की जान

बरेली। दलित युवक से शादी करने वाली साक्षी मिश्रा के ससुर हरीश ने अपने समधी व बिथरी चैनपुर सीट से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि वे दोनों बच्चों की जान बख्श दें। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि दोनों बच्चे बालिग हैं और खुद फैसला लिया है। मैं पूरी कोशिश करूंगा की दोनों को खुश रखूं।

घर से भागे-भागे फिर रहे है साक्षी के ससुर हरीश

घर से भागे-भागे फिर रहे है साक्षी के ससुर हरीश

4 जुलाई की शाम को रामजानकी मंदिर के परिसर में वैदिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अजितेश कुमार और साक्षी का विवाह संपन्न हुआ था। प्रमाण पत्र पर दो गवाहों आयुष कुमार और सुधीर कुमार के हस्ताक्षर भी हैं। जबकि पुजारी का नाम विश्वपति शुक्ला लिखा गया है। बता दें कि बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी ने अपनी जान को अपने पिता से खतरा बताया था। शादी के बाद से ही साक्षी के ससुर हरीश 5 जुलाई से बरेली छोड़कर भागे-भागे फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपरोक्ष रूप से बच्चों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। मैं भी इसी वजह से भागा-भागा फिर रहा हूं।

दलित युवक से की शादी

दलित युवक से की शादी

बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश से शादी कर ली है। साक्षी ने वीडियो जारी कर पिता और परिवार से अपनी और अपने पति की हत्या का डर जताते हुए सुरक्षा की मां की थी। साक्षी और अजितेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा विधायक ने कहा कि था कि उन्होंने ऐसी कोई भी धमकी नहीं दी। वह युवक के दलित होने से नहीं, बल्कि उसकी उम्र की वजह से विरोध कर रहे थे। बहरहाल, अब वह (बेटी) जहां रहे वहां खुश रहे। वह अपनी बेटी का बुरा नहीं चाहते हैं।

मीडिया को दिया धन्यवाद

मीडिया को दिया धन्यवाद

अजितेश के पिता हरीश ने कहा कि मीडिया की वजह से विधायक राजेश मिश्र ने अब ये बयान दिया है कि उनसे या उनके परिवार से किसी को कोई खतरा नहीं है। मैं इसके लिए मीडिया का शुक्रगुजार हूं। अपने बेटे और बहु की सुरक्षा को लेकर चिंतित हरीश ने कहा, "मैं विधायक जी से निवेदन करता हूं कि जिद छोड़ दें। दोनों बालिग़ हैं और ये फैसला दोनों का है। मैं भरोसा दिलवाता हूं कि दोनों को खुश रखूंगा।" डरे सहमे हरीश ने कहा कि वे दोनों को लेकर काफी चिंतित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+