Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bareilly Triple Murder : गोलियों की आवाज से गूंजा पूरा इलाका, जमीनी विवाद में 3 लोगों की गई जान

Triple Murder in Bareilly : बुधवार शाम जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां बरसने लगीं। करीब आधा घंटे चली इस गोलीबारी में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

Bareilly triple murder 3 people died in a gangwar over land dispute of 135 beegha

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमे बुधवार शाम जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां बरसने लगीं। करीब आधा घंटे चली इस गोलीबारी में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 20 से अधिक राउंड फायरिंग से आसपास के इलाके में दहशत फ़ैल गई है। जानकारी अनुसार इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं जिन्हे बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस दौरान रात में ही कई थानों की पुलिस, एसपी देहात समेत डीआईजी भी मौके पर पहुँचे गए।

135 बीघा जमीन का विवाद, 3 की मौत

135 बीघा जमीन का विवाद, 3 की मौत

दरअसल, यह वारदात यूपी के बरेली में फरीदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव की है। यह गांव लगता तो बरेली जनपद में है पर बदायूं ज़िले के बॉर्डर पर स्थित है। फरीदपुर के गोविंदपुर गांव में 1 हजार बीघा जमीन है, यह जमीन खादर इलाके में है। जहां पंजाब के किसानों के खादर में अहाते बने हैं, वह अपने परिवार के साथ खेती करते हैं। यह जमीन एक हजार बीघा बताई जा रही है, लेकिन आस-पास के दबंग भी इसी हजार बीघा में से करीब 135 बीघा जमीन पर अपना दावा करते हैं।
वहीं इस 135 बीघा जमीन पर गन्ने की फसल बोई हुई है जो की देवेंद्र सिंह पक्ष ने बोई थी, जबकि ईंख और जमीन पर दावा पूर्व प्रधान सुरेशपाल तोमर कर रहा था। पिछले 3 महीने से दोनों पक्षों में इसी 135 बीघा पर लगे गन्ने की ईख काटने को लेकर झगड़ चल रहा था। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले ही फरीदपुर के तहसीलदार ने करीब 53 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

आधा घंटे दोनों तरफ से हुई अंधाधुंध फायरिंग

आधा घंटे दोनों तरफ से हुई अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम इसी 135 बीघा जमीन पर लगी ईंख को काटने पूर्व प्रधान सुरेशपाल तोमर अपने 15-20 लोगों के साथ खेत पर पंहुचा। जहां मृतक देवेंद्र सिंह और उनके कुछ साथियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन सुरेशपाल और उसके साथियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। गोली चलते ही खेत में भगदड़ मच गई और जवाब में सरदार जी की तरफ से भी गोली चलाई गई। जिसके बाद करीब आधा घंटे चली इस गैंगवार में सरदार परमवीर सिंह, देवेंद्र सिंह और एक अन्य की मौत हो गई। वहीं, सुरेश सिंह समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी अनुसार तीसरा व्यक्ति जिसकी इस गोलीबारी में मौत हुई है, सुरेशपाल पक्ष का है।

2 साल पहले भी बह चुका है खून

2 साल पहले भी बह चुका है खून

बता दें, 2 साल पहले भी प्रशासन ने इस जमीन की नापतौल के लिए टीम भेजी थी। प्राप्त जानकारी अनुसार 2 साल पहले भी यहां देसी राइफल से गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि तब भी इसी 135 बीघा जमीन के विवाद में खून बह चुका है।
साथ ही घटना में हिस्ट्रीशीटर का नाम भी चर्चा में है। गैंगवार से कई गांवों में दहशत का माहौल है। गोविंदपुर गांव में फरीदपुर, भमोरा और दातागंज थाने का बार्डर लगता है। जिसके चलते भारी संख्या में आसपास के लगभग हर थाने की पुलिस समेत मौके पर डीआईजी अखिलेश कुमार चैरसिया, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल और कई पुलिस अधिकारी पहुच गए। उनका कहना है कि पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Recommended Video

    ब्रेकिंग: जमीनी रंजिश में गैंगवार, ट्रिपल मर्डर से दहला बरेली

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+