बरेली : फीस जमा न होने पर स्कूल ने 35 बच्चों को बनाया बंधक, अभिभावकों ने किया हंगामा

बरेली, 08 मई: उत्तर प्रदेश के बरेली में लगभग 35 बच्चों को फीस न देने पर बंधक बना लिया गया। मामला सामने आने के बाद हार्टमैन स्कूल में अभिभावक संघ ने स्कूल अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन ने फीस न देने पर शनिवार को बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया था। जब परिजन बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे तो उन्हें बच्चों के एक कमरे में बंद होने की जानकारी हुई।

Bareilly School Keeps 35 students held Hostage for Fees

अभिभावकों ने स्कूल में जमकर किया हंगामा

अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की इस हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई और जमकर हंगामा कर दिया। जब अधिकारियों ने बच्चों को जाने नहीं दिया तो उन्होंने पुलिस को फोन कर मदद मांगी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बच्चों को प्राचार्य के कार्यालय से बाहर निकाला गया। बच्चे बहुत घबराए हुए थे और उनमें से कुछ रो रहे थे। प्रबंधन ने घटना के संबंध में कॉल का जवाब नहीं दिया।

स्कूल के खिलाफ अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ

अभिभावक संघ ने स्कूल अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना ने कहा कि उन्हें घटना से अवगत करा दिया गया है। रविवार को एक बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा के बाद औपचारिक शिकायत दर्ज करेंगे। इस मामले में थाना इज्जतनगर के निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि स्कूल के खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+