डबल मर्डर: बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, पिता ने कर लिया मर्डर प्लान
Bareilly News, बरेली। 21 फरवरी से लापता चल रहे बरेली के दो भाइयों की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फरीदपुर निवासी युवक धीरेंद्र अपने रिश्ते के भाई भूपेंद्र के साथ शाहजहांपुर में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, जहां युवती के पिता ने उसे बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। उसी रात में बेटे के साथ मिलकर दोनों भाइयों की रस्सी से गला घोटकर हत्या की और शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों के शव रामगंगा नदी से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए है।

एसपी ग्रामीण ने किया घटना का खुलासा
एसपी ग्रामीण डॉ. संसार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एमए का छात्र भूपेंद्र और उसका फुफेरा भाई वीरेंद्र 21 फरवरी से लापता हो गए थे। दोनों के परिजनों ने बरेली के फरीदपुर थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी को गंभीरता से लेते हुए तलाश की तो जो कहानी निकल कर सामने आई उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। पुलिस ने भूपेंद्र के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो उसमें शाहजहांपुर जिले के कटरा इलाके एक लड़की का नंबर मिला। जिस पर लगातार बात होने की जानकारी मिली और आखिरी कॉल उसी लड़की के नंबर पर थी। फिर क्या था पुलिस ने लड़की को पूछताछ के लिए बुलाया लिया। जैसे-जैसे लड़की और उसके घर वालों से पूछताछ शुरू हुई वैसे ही प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ गया।

पूछताछ में हुआ खुलासा
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस ने जब प्रेमिका के पिता वीरपाल यादव और उसका बेटा इंद्रपाल यादव को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो झूठी शान की खातिर डबल मर्डर का खुलासा हो गया। पुलिस की मानें तो भूपेंद्र का शाहजहांपुर की एक लड़की से प्रेम संबंध थे और दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 21 फरवरी को लड़की ने भूपेंद्र को मिलने के लिए शाहजहांपुर अपने घर पर बुलाया। जिस वक्त प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने गया उस वक्त प्रेमिका के घर वाले सभी शादी में बाहर गए हुए थे।
आपत्तिजनक स्थिति में पकड़
पूछताछ में इंद्रपाल ने बताया कि देर रात जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने भूपेंद्र को अपनी बहन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। उसी रात में बेटे के साथ मिलकर दोनों भाइयों की रस्सी से गला घोटकर हत्या की और शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने 10 दिन बाद डबल मर्डर का खुलासा करते हुए प्रेमिका के पिता और भाई को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर रामगंगा नदी से दोनों लाशों को बरामद कर ली है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दो भाइयों की हत्या से दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है ।












Click it and Unblock the Notifications