बरेली: दूध में नींद की गोलियां देकर पति को सुला देती थी पत्नी, फिर यूपी पुलिस के सिपाही के साथ गुजारती थी रात

बरेली, मई 15: खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से है। यहां यूपी पुलिस के एक सिपाही का दिल सर्राफ की पत्नी पर आ गया। जिसके बाद यूपी पुलिस के सिपाही ने सर्राफ की पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। सिपाही के खातिर महिला अपने पति को धोखा देने लगी। इतना ही नहीं, वो दूध में नींद की गोलियां मिलाकर अपने पति को देती थी, जिससे वो सो जाता था। इस तरह सर्राफ की पत्नी और सिपाही दोनों एक साथ रात बिताते थे लेकिन एक दिन सर्राफ की आंख खुल गई तो सारा राज भी खुल गया। मामला सामने आने पर सिपाही को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।

bareilly news: wife gives sleeping pills to husband for spending night with police constable

ये मामला बरेली कैंट थाना क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी पुलिस का सिपाही 2019 बैच का है। वो एक इलाके में रात्रि गश्त किया करता था। इस दौरान एक सर्राफ की पत्नी से उसकी मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए, इतने कि उनमें संबंध बनने लगे। सर्राफ की पत्नी अपने पति के दूध में रोजाना रात को नींद की गोलियां मिला दिया करती थी। जब वह सो जाता था तो सिपाही को फोन कर देती थी। सिपाही आता और फिर दोनों साथ-साथ रात बिताते।

ऐसे खुला राज
एक दिन सर्राफ का पेट खराब हो गया तो पत्नी का दिया दूध उसने नहीं पिया और वह सो गया। अलबत्ता, पत्नी को यही लगा कि पति दूध पीकर सोया हुआ है। उसने अपने प्रेमी सिपाही को फोन करके रोजाना की तरह घर बुला लिया और दोनों हम बिस्तर हो गए। इस बीच सर्राफ की आंख खुली तो उसने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया।

सर्राफ ने बना लिया दोनों का वीडियो
सर्राफ ने अपनी पत्नी और सिपाही के हमबिस्तर होने का वीडियो भी अपने मोबाइल से बना लिया। इसके बाद सर्राफ ने हंगामा कर दिया। उसने थाना प्रभारी को भी फोन कर दिया। थाना प्रभारी पहुंचे तो सबूत के तौर पर वीडियो दिखाते हुए सर्राफ ने सिपाही की शिकायत की। जिसके बाद थाना प्रभारी ने पूरी जानकारी एसएसपी को दे दी। एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच भी सीओ को दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+