Bareilly News: 'ड्रोन चोर' की अफवाह ने बिगाड़ी प्रेम कहानी, प्रेमिका के मोहल्ले में प्रेमी की जमकर पिटाई
Bareilly News: यूपी के बरेली जनपद के सिरौली कस्बे में मंगलवार रात एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां के एक मोहल्ले के लोगों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़कर पीट दिया। युवक आधी रात को अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर मिलने पहुंचा लेकिन ड्रोन चोरों के खौफ से जाग रहे लोगों ने उसे चोर समझ लिया।
रात करीब दो बजे उसे देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू किया और शोर सुनकर पूरा मोहल्ला जाग उठा। लोगों का शक हुआ कि यह "ड्रोन चोर" है और लोगों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद भीड़ ने बिना कुछ समझे उस युवक का जमकर लाठियों से पीट दिया।

घबराया युवक हाथ जोड़ता रहा और बार-बार कहता रहा कि वह चोर नहीं है। वह अपनी प्रेमिका के बुलावे पर मिलने आया है। लेकिन गुस्साई भीड़ ने उसकी एक न सुनी और बेरहमी से उसे पीटती रही। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।
ड्रोन चोरों की दहशत में पीटा गया प्रेमी
दरअसल, सिरौली के साथ ही आसपास के कस्बे में बीते कुछ दिनों से ड्रोन के जरिए चोरी की आशंका के कारण लोगों की रातों की नींद उड़ी है। हर किसी को शक है कि आसमान से घरों की टोह ली जा रही है। उसके बाद घर के बारे में जानकारी लेकर चोर घटना को अंजाम दे रहे हैं।
यही कारण है कि मंगलवार की रात में प्रेमी जब अपनी प्रेमिका से चोरी छुपे मिलने के लिए पहुंचा और उससे मुलाकात करने के बाद जब वह वापस लौट रहा था। इस दौरान मोहल्ले के लोगों की नजर उसपर पड़ गई। अंजान शख्स को देखकर लोग शोर मचाने लगे।
प्रेमी की पिटाई पर दो घंटे तक चला ड्रामा
ड्रोन चोर का हल्ला सुनते ही लोग घरों से लाठियां लेकर बाहर निकल आए। युवक भागने की कोशिश करता रहा लेकिन भीड़ ने उसे घेर लिया। उसे बाद लाठी डंडे से उसकी पिटाई करने लगे। इस दौरान युवक रहम की गुहार लगाता रहा। हालांकि करीब दो घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
इस बारे में कोतवाल जगत सिंह ने मीडिया को बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं और उनके बीच आपसी सहमति थी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में न तो किसी पक्ष ने लिखित शिकायत दी और न ही कोई केस दर्ज हुआ। ऐसे में उस युवक को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications