बरेली: खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, शव के पास रातभर बैठा रहा वो

बरेली: खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, शव के पास रातभर बैठा रहा वो

बरेली, 03 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से है। यहां एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की सिल से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी बेटा मां के शव के पास ही घंटों बैठा रहा। बता दें कि 2 अगस्त की सुबह बहन की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बेटे की खाना बनाने को लेकर मां से कहासुनी हुई थी।

Bareilly News: Son lost life his mother

ये मामला बरेली जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, 70 वर्षीय सुखदेई अपनी दो बेटों संजीव और राजीव के साथ रहती थीं। सुखदेई के पति पूरनलान की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। संजीव फर्नीचर पॉलिस करने का काम करता है। हत्यारोपी संजीव की बहन उर्मिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां सुखदेई को कुछ समय पहले पैरालाइसिस का अटैक पड़ा था, तब से उनका आधा शरीर काम नहीं करता था। उर्मिला के मुताबिक, उसका छोटा भाई राजीव मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

बीते रविवार की देर शाम संजीव ने राजीव को सब्जी लाने के लिए 200 रुपए दिए थे। इसके बाद वह चला गया। रात में वह 1 बजे के लगभग घर पहुंचा और मां से खाना मांगा। घर में कोई सब्जी न होने के कारण मां ने खाना नहीं बनाया। इस बात को सुनकर संजीव आगबबूला हो गया और उसने अपनी मां का सिर सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी। थोड़ी देर बाद आरोपी संजीव ने पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा को मां की हत्या होने की जानकारी दी। मौके पर आकर देखा तो सुखदेई की मौत हो चुकी थी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वारदात की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आरोपी की बहन उर्मिला की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर संजीव को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों का यह भी कहना है कि पूर्व में भी संजीव शराब पीकर कई बार अपनी मां पर जानलेवा हमला कर चुका था। सुखदेई के देवर ओमप्रकाश का कहना है कि देर रात में आरोपी संजीव घर आकर सब्जी मांग रहा था और बोला की मां बोल नहीं रही है। उसके बाद उसने घर जाकर देखा तो हैरान रह गया। बरेली के एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+