सायमा से शालिनी बन मुस्लिम युवती ने प्रेमी विपिन संग लिए 7 फेरे, बोली- अधेड़ से शादी कराना चाहते थे घरवाले
लव मैरिज के लिए बरेली जिले में एक मुस्लिम युवती सायमा ने इस्लाम धर्म छोड़ दिया और हिंदू धर्म अपना लिया। सायमा से शालिनी बनी मुस्लिम युवती ने अपने प्रेमी विपिन संग 7 फेले ले लिए।

Bareilly Love Marriage News: मोहब्बत की राह में जब धर्म आड़े आया तो एक मुस्लिम युवती ने अपने प्यार के खातिर मजहब की सभी दीवारें तोड़ दी और शादी के पवित्र बंधन में बंध गई। लव मैरिज के लिए मुस्लिम युवती सायमा ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया और अपना नाम शालिनी रख लिया। इसके बाद अगस्त मुनि आश्रम में अपने प्रेमी विपिन संग सात फेरे लिए और एक नए नाम के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरूआत कर दी।
लव मैरिज का यह मामला बरेली जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, विपिन उर्फ शरद और सायमा उर्फ शालिनी दोनों रहपुरा गनीमत गांव के रहने वाले हैं। उनकी मुलाकात करीब 06 साल पहले हुई थी। गांव में दोनों के घरों के बीच करीब 400 मीटर का फासला है। सायमा उर्फ शालिनी बताती है कि विपिन का घर परचून की दुकान के पास था। मैं घर का सामान खरीदने के लिए परचून की दुकान पर जाती थी तो विपिन मुझे गौर से देखता था।
यहीं से हम दोनों (सायमा और विपिन) की दोस्ती शुरू हुई। फिर हम चोरी छिपे मिलने लगे। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। विपिन और सायमा ने शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन दोनों के धर्म अलग-अलग होने की वजह से परिवार के लोग उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। इस दौरान सायमा की शादी उसके परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दी। सायमा ने बताया कि उसके पिता और भाई मिलकर जबरन उसकी शादी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से करना चाहते थे। जबकि, उसकी उम्र महज 20 साल है।
अधेड़ के साथ वह जिंदगी नहीं जी सकती, इसलिए वह अपने घर से भाग गई। इस दौरान इस्लाम धर्म छोड़कर सायमा से शालिनी बनी 20 साल की युवती अपनी आपबीती बताते हुए भावुक हो गई। दरअसल, सायमा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मेरे पांच भाई और 3 बहन हैं। जब परिवार को पता चला तो मेरे भाइयों और पिता ने मुझे बंधक बनाकर पीटा, किसी ने मुझे बचाया तक नहीं। मैं खूब चिल्लाई, लेकिन वह कहते रहे कि इसका गला काट दो। मैं घर से किसी तरह भागकर देवरनिया थाने पहुंची और पुलिस को बताया।
हालांकि, पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो मैंने अपने प्रेमी को बुला लिया। जिसके बाद डीएम के यहां शिकायत की। सायमा ने बताया कि परिवार के लोगों ने मुझे बेहरमी से पीटा, मैं जमीन पर तड़पती रही, फिर भी मुझे मारते रहे। मुझसे कहा कि घर से निकली तो कब्र में दबा देंगे। बुधवार को भी मुझे पीटा, वह मेरी मारने का प्लान बनाने लगे। जिसके बाद घर से जान बचाकर देवरनिया थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। बाद में युवती ने डीएम के नाम भी शिकायत पत्र भेजा है कि मैं धर्म परिवर्तन कर रहीं हूं।
मुझे परिवार से ऑनर किलिंग का खतरा जताया है। युवती कहा कि यदि मेरे और मेरे पति के साथ कोई अनहोनी होती है तो मेरे भाई और पिता जिम्मेदार होंगे। सायमा के मुताबिक, उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर लिया है। अब वह आजीवन हिंदू बनकर ही रहना चाहती है। युवती ने बताया कि उसकी जन्मतिथि एक जनवरी 2003 है। उसके हिसाब से वह बालिग है। वह हिंदू धर्म में देवी देवताओं को मानती है, इसलिए उसने अपने ही गांव के रहने वाले विपिन उर्फ शरद से मंदिर में शादी कर ली है।
वहीं, सायमा और विपिन की शादी कराने वाले पंडित केके शंखधार ने बताया कि शालिनी उर्फ सायमा और विपिन का पहले गंगागल से शुद्विकरण किया। उसके बाद मंत्र पढ़ते हुए अग्नि के सामने दोनों के सात फेरे कराए। पंडित केके शंखधार बोले में पिछले 9 साल में 70 मुस्लिम लड़कियों की शादी हिंदू लड़कों से करा चुका हूं। मुझे लगातार जान से मारने की धमकी भी जा रही है। मंदिर में शादी कर दोनों चले गए।












Click it and Unblock the Notifications