Bareilly News: जज का कुत्ता किसने चुराया? 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में एक सिविल जज का कुत्ता चोरी हो गया है। इस मामले में जज की पत्नी द्वारा पड़ोसियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। आरोप है कि पड़ासियों ने कुत्ते को गायब करके उसे मार कर कहीं फेंक दिया है।

इस मामले में जज की पत्नी द्वारा पड़ोस के रहने वाले डंपी अहमद समेत 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ बरेली जनपद के इज्जत नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस को कुत्ते की फोटो और वीडियो भी दी गई है।

bareilly-news-judges-dog-stolen-incident-registered-against-14

अब कुत्ते के फोटो और वीडियो के आधार पर पुलिस टीम जज के गायब कुत्ते की तलाश कर रही है। बरेली जनपद के रहने वाले सिविल जज की तैनाती हरदोई जनपद में है उनका परिवार बरेली जनपद के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के सनसिटी में रहता है।

कुत्ते को मारने की दी थी धमकी: इस मामूली की शिकायत पुलिस से करते हुए जज की पत्नी द्वारा आरोप लगाया गया की 16 मई को डंपी अहमद उनके दरवाजे पर आया था। उन्होंने कहा कि दरवाजे पर पहुंचकर वह आवाज देने लगा।

डंपी अहमद की आवाज सुनकर उनकी दोनों बेटियां बाहर निकले और उससे पूछताछ करने लगे तो वह तेज आवाज में बात करने लगा। उसने कहा कि उसके बाद डंपी द्वारा कहा गया कि तुम्हारे कुत्ते ने मेरी पत्नी को काटा है ऐसे में कुत्ते को मार दूंगा।

कुत्ते को मार कर फेंक देने की आशंका: जज की पत्नी द्वारा बताया गया की 18 मई के बाद से उनका कुत्ता गायब है। 18 की रात में उन्होंने कुत्ते को खुला छोड़ दिया था, उसके बाद किसी समय लोग वहां पहुंचे और कुत्ता चुरा कर ले गए और उसे मार कर कहीं फेंक दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+