Bareilly News: युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुए चौकानें वाले खुलासे, पुलिस ने शुरु किया यह काम

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सीबीगंज में तीन दिन पहले चादर में लिपटा युवती का शव बरामद किया गया था। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस देह व्यापार सहित कई अन्य तथ्यों को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस शिनाख्त के लिए होटल व फार्म हाउस के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा है। युवती एक महीने की गर्भवती थी। उसका गर्भपात कराया गया था। तिलियापुर-परधौली गांव के बीच मंगलवार सुबह युवती का शव मिला था। युवती के हाथ-पैर सफेद चादर को फाड़कर बांधे गए थे। ऐसी चादर होटलों में इस्तेमाल की जाती है। इसलिए पुलिस को शक है कि होटल से ही युवती के बारे में सुराग मिल सकता है। देह व्यापार के एंगल पर भी जांच की जा रही है। युवती के दाहिने हाथ पर फूल के टैटू बने थे, बाएं हाथ पर राजू लिखकर दिल बना हुआ था।

bareilly

पुलिस की टीमें बरेली, रामपुर और मुरादाबाद के होटलों और फार्म हाउस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही हैं। पुलिस उस रात 10 बजे से अगले दिन तक रामपुर की ओर से आने-जाने वाले करीब चार हजार वाहनों की टोल की फुटेज जांच रही है। लेकिन अब तक कोई ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा है, जिससे युवती की पहचान हो सके।

थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि युवती के शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+