प्रॉपर्टी विवाद में BJP नेता ने बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी बेटी को लाठी-डंडों से पीटा, तमाशा देखती रही पुलिस

प्रॉपर्टी विवाद में BJP नेता ने बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी बेटी को लाठी-डंडों से पीटा, तमाशा देखती रही पुलिस

Bareilly News: प्रॉपर्टी विवाद के चलते उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) जिले में बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी बेटी की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अर्जुन कुमार अग्रवाल अपने करीब 15 से 20 साथियों के साथ पीड़िता दंपत्ति के घर में घुस गए। इसके बाद बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी बेटी के साथ मारपीट की और घर का सामान तोड़फोड़ दिया। आरोप है कि इस दौरान बरेली पुलिस (bareilly Police) बुजुर्ग दंपत्ति के घर के बाहर खड़ी देखती रही। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश तक नहीं की।

Bareilly News

यह मामला बरेली कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी रामपुर गार्डन का है। यहां डॉक्टर प्रमोद मदान अपनी पत्नी अंशु मदान और बेटी देवयानी के साथ रहते है। देवयानी मदान बरेली के कॉन्वेंट स्कूल में टीचर है। डॉक्टर प्रमोद मदान और उनकी पत्नी अंशु मदान का आरोप है कि भाजपा नेता अर्जुन अग्रवाल खुद को मंत्री कपिल देव अग्रवाल का समधी बताते हैं। वो 23 नवंबर को उनके घर में अपने 15 से 20 साथियों के साथ घुस आए और उन्होंने घर का सारा सामान तोड़फोड़ दिया।

आरोप है कि भाजपा नेता अर्जुन अग्रवाल के साथियों ने हमें और हमारी बेटी को लाठी-डंडों से पीटा। प्रॉपर्टी के स्टांप पेपर पर साइन कराने के लिए कहने लगे। इस मामले में पीड़ित डॉक्टर प्रमोद कुमार मदान ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब कोतवाली इंस्पेक्टर को फोन किया तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसके बाद डायल 112 पर कॉल की तो पुलिस पहुंची और पुलिस घर के बाहर ही खड़ी रही। इस दौरान घर के भीतर घुसकर बीजेपी नेता अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर रहे थे।

हालांकि, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बीजेपी नेता सहित 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले पर एसएसपी बरेली अखिलेश चौरसिया ने बताया कि मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमे मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दूसरे पक्ष की तरफ से भी पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई। ऐसे में पूरे मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

क्या कहा बीजेपी नेता ने
इस पूरे मामले में अर्जुन कुमार अग्रवाल की सफाई भी सामने आई है। बीजेपी नेता ने कहा कि हमने इस मकान को 2014 में खरीद लिया है। जहां पर वो मकान की सफाई और पूजा करने गए थे। इतने में डॉक्टर की बेटी ने हम लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें कि मेरी पत्नी की भी चोट आई है और हमने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+