बरेली: बंद मकान में मां और उसकी 18 वर्षीय बेटी का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बरेली: बंद मकान में मां और उसकी 18 वर्षीय बेटी का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बरेली, 14 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से है। यहां फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक इलाके में बंद मकान के अंदर मां-बेटी का शव मिला है। वहीं, युवती का शव अर्थनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारादत पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

 Bareilly: body of mother and her 18-year-old daughter found in closed house

प्राप्त समाचार के मुताबिक, मुकेश शर्मा निजी कंपनी में प्लांट इंचार्ज है। शुक्रवार शाम को मुकेश ड्यूटी से जब वापस घर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी और बेटी का शव घर में पड़ा था। मुकेश की 18 वर्षीय बेटी अर्द्धनग्न अवस्था में थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से उनके पास से काफी मात्रा में जहर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने देखा कि दोनों शवों के मुंह से झाग निकल रहा था। मगर शव के नग्न होने की स्थिति से पुलिस का शक मर्डर की तरफ जा रहा है। हालांकि की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम में साफ होगी।

जैसे ही घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई तो पड़ोस के रहने वाले भी घटना के बारे में सुनकर हैरान रह गए। पड़ोसियों ने बताया कि हर्षिता बरेली के मिशन अस्पताल में नर्सिग का कोर्स कर रही थी। शहर में रहने वाले एक युवक को लेकर मां का हर्षिता से विवाद हुआ था। घटनास्थल देखकर पुलिस ने अनुमान लगाया कि पहले निधि ने जहर खाया। तबीयत बिगड़ने व चीखने की आवाज सुनकर बाथरूम से हर्षिता नहाती अवस्था में ही बाहर आ गई। मां को जहर खाया देखकर उसने भी सेवन कर लिया। उसके शव पर अंत:वस्त्र ही थे।

फिलहाल पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अभी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। उधर घटना के बाद एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में महिला और उसकी बेटी का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि पारिवारिक झगड़ों के कारण मां बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिससे उनकी मौत हुई है। फिलहाल स्पष्ट स्थिति जानने के लिए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+