मायावती अगर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहेंगी तो रामपुर सीट छोड़ दूंगा: आजम

बदायूं। समाजावादी पार्टी के नेता और रामपुर से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खान ने मायावती के प्रति नरम रुख अपनाया है। आजम ने कहा ​कि चुनाव बाद अगर मायावती लोकसभा चुनाव लड़ना चाहेंगी तो वो उनके लिए रामपुर की सीट छोड़ देंगे। बता दें, आजम खान गुरुवार को बदायूं में थे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये बयान दिया। इस दौरान उन्होंने गठबंधन को 70 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया।

पीएम मोदी पर कसा तंज

पीएम मोदी पर कसा तंज

सपा नेता और रामपुर से गठबंधन के उम्मीदवार आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए कहा कि अब मैंने उन्हें बादशाह की जगह शहंशाह कहना शुरू कर दिया है। मेरे सारे लाइसेंस कैंसिल हो गए, निहत्था हूं। एक या 2 पुलिस वाले हैं, वो भी पता नहीं कब वापस ले लिए जाएं।

राहुल गांधी के वादे पर क्या बोले आजम

राहुल गांधी के वादे पर क्या बोले आजम

राहुल गांधी के गरीब परिवारों को 72000 रुपये देने के सवाल पर आजम ने कहा कि शहंशाह (मोदी) ने हर आदमी को 15 लाख देने का वायदा किया था। 2 करोड़ नौकरी हर साल देने का वायदा किया था। जब इन वायदों से 130 करोड़ लोगों को ठगा जा सकता है तो राहुल गांधी का वायदा तो बहुत छोटा है। विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार के सवाल पर आजम खान ने कहा कि मैं भी दावेदार हूं।

जयाप्रदा के बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले थे आजम

जयाप्रदा के बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले थे आजम

अभिनेत्री जया प्रदा के बीजेपी में शामिल होने पर सपा नेता आजम खान ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह किसी भी पार्टी में शामिल हो जाएं, उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता। बीजेपी राजनीतिक पार्टी है, उन्हें किसी को भी चुनाव लड़ाने हक है। वह बीजेपी से मुकाबला करेंगे और भारी वोटों से हराएंगे। इससे पहले आजम खान ने कहा था कि कौन आ रहा है कौन आ रही है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन इतना मजबूत है कि कम से कम 70 सीटों पर चुनाव जीतेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+