निजामुद्दीन के बाद बरेली की दरगाह पर मिले 200 लोग, स्क्रीनिंग के बाद किया गया क्वारंटाइन

बरेली। दिल्ली के निजामुद्दीन के बाद अब उत्तर प्रदेश के बरेली की शहदाना वली दरगाह पर करीब 200 जायरीनों के मिलने का मामला सामने आाया है। जानकारी के मुताबिक, दरगाह पर मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों के लोग काफी दिनों से ठहरे हुए थे। एएसपी अभिषेक वर्मा के मुताबिक, दरगाह पर लोग इलाज कराने के लिए आते है। यहां पर करीब 200 से अधिक लोग मौजूद थे, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्क्रीनिंग करवाकर प्राइवेट वाहनों से उनके घरों में भेज दिया गया है। सभी से अपने-अपने घरों में क्वारंटाइन रहने को कहा गया है।

Recommended Video

      Delhi के बाद Bareilly में दरगाह पर जुटी भीड़ कई प्रदेशों के 200 लोग मिले | वनइंडिया हिंदी
      around 200 people found in dargah in bareilly

      बताया जा रहा है कि बरेली के शहदाना वली दरगाह में देश के कई राज्यों से आए जायरीन करीब 10 दिनों से रुके हुए थे। दरगाह के मुतवल्ली वाजिद अली के मुताबिक, दरगाह पर राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई जगहों के करीब 200 लोग 10 दिनों से मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जब जनता कर्फ्यू लगा तो उसके अगले दिन 23 मार्च को उन्होंने बारादरी थाने में पत्र लिखकर दरगाह में मौजूद लोगों को उनके घरों पर भिजवाने के लिए कहा था, लेकिन किसी ने इस बात का संज्ञान नहीं लिया। हालांकि, एएसपी ने मुत्तवल्ली की इस बात से इनकार किया है।

      शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले पुलिस और प्रसाशन की टीम दरगाह पहुंची और लोगों को निकाला। एएसपी अभिषेक वर्मा के मुताबिक, दरगाह पर लोग इलाज कराने के लिए आते है। यहां पर करीब 200 से अधिक लोग मौजूद थे, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्क्रीनिंग करवाकर प्राइवेट वाहनों से उनके घरों में भेज दिया गया है। सभी से अपने-अपने घरों में क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। दरगाह पर पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात कर दी गई हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+