कई महीनों से मालिक ने नहीं दी सैलरी तो युवक ने खाया जहर, बोला, मां मुझे माफ कर देना

बरेली। मां मुझे माफ कर देना...लिखकर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है मालिक ने कई महीनों का वेतन नहीं दिया, जिस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

a young man tried to extreme step in bareilly

जानकारी के मुताबिक, मामला बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र का है। उमरिया गांव निवासी इसलामुद्दीन (23) कैंट स्थित नकटिया ख्वाजे इलाके में कपड़ा व्यापारी असलम अंसारी उर्फ बबूल के गोदाम पर काम करता था। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 अगस्त को रात आठ बजे वह कई महीनों का वेतन मांगने के लिए असलम अंसारी के पास गया था। आरोप है कि असलम अंसारी ने उसे बंधक बना लिया और जमकर पीटा। इस बात से आहत होकर युवक ने शनिवार को जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ती देख उसकी मां शमीम और भाई निजामुद्दीन ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

a young man tried to extreme step in bareilly

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवके के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। वहीं, युवक के भाई निजामुद्दीन ने बताया कि उसका भाई पिछले दस साल से कपड़ा गोदाम में काम कर रहा है। पहले वह दिल्ली में था। मामा की हालत खराब होते देख वह घर आ गया और गोदाम पर काम करने लगा। उसका मालिक पिछले कई महीनों से उसे प्रताड़ित कर रहा था। बीते गुरूवार की रात वह घर में बताकर गया था कि उसे वेतन मिल रहा है, वह बहुत खुश था। लेकिन घर आया तो उसका चेहरा उदास था। उससे बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अपने कमरे में चला गया। किसी से बात नहीं की। अब युवक के परिजनों ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+