योगी सरकार की बड़ी सौगात, 20 अगस्त से पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन मिलेगी छुट्टी

बाराबंकी। जनता की सेवा में पुलिस सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे मुस्तैद रहती है जबकि बाकी विभागों के कर्मचारियों को सप्ताह में एक या दो दिन की छुट्टी मिलती है। लगातार ड्यूटी के चलते पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव और उनकी शारीरिक दक्षता में गिरावट होने के कई मामले सामने आए। इस समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब पुलिसकर्मी को हफ्ते में एक दिन का अवकाश देने का खाका तैयार किया है। इस योजना को सबसे पहले बाराबंकी और कानपुर नगर में बतौर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाना है।

yogi govt plans for up policeman to give one day holiday in a week

दस दिन काम के बाद 11वें दिन अवकाश की कुछ दिनों पहले लागू की गई योजना पुलिस विभाग में आई लेकिन लागू नहीं की गई। इसलिये एक बार फिर पुलिस को मानसिक और शारीरिक राहत के लिए योगी सरकार ने नई योजना तैयार की है। इसके तहत प्रत्येक थाने पर तैनात पुलिस बल के एक बटे सातवें हिस्से के पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन अवकाश मिलेगा। हालांकि अवकाश के दिन संबंधित पुलिसकर्मी को अपने कार्यक्षेत्र में ही रहना होगा और वह जिला भी नहीं छोड़ सकेगा। वह केवल सरकारी काम से अलग रहेगा लेकिन, आपात अवस्था में उसे ड्यूटी के लिए बुलाया भी जा सकता है। बाकी वह पुलिसकर्मी अपने अवकाश के दिन क्या करता है, वह इसके लिए पूरी तरह से स्वतंत्र होगा। साप्ताहिक अवकाश पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों पर लागू नहीं होगा। इसका फायदा केवल निरीक्षक, उपनिरीक्षक से लेकर कांस्टेबल को ही दिया जाएगा। क्योंकि क्षेत्र में सबसे ज्यादा भ्रमणशील इसी वर्ग के पुलिसकर्मी रहते हैं इसीलिए इन पर यह योजना लागू होगी।

yogi govt plans for up policeman to give one day holiday in a week

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आरएस गौतम को रोस्टर तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। बीस अगस्त को इस योजना को बतौर पायलट प्रोजेक्ट प्रदेश के मात्र दो जिलों बाराबंकी और कानपुर नगर में शुरू किया जाना है। पहले प्रयोग में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के बाद योजना को और अपडेट किया जाएगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों में भी इस योजना को लागू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+