Barabanki News: दो युवकों ने युवती को कमरे में किया बंद और कर दिया यह काम, पुलिस ने लिया यह बड़ा एक्शन
Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां युवती को तांत्रिक पर भरोसा करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। दो युवकों ने तांत्रिक बताकर युवती के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गयी है।
जानकारी के मुताबिक, युवती कुछ घरेलु समस्याओं में ग्रस्त थी। इससे छुटकारा पाने के लिए उसने तांत्रिक की सलाह लेने की सोची। उसे गांव के ही दो युवकों के बारे में जानकारी हुई। युवती उनके पास पहुंच गयी। दोनों ने युवती से कहा कि आप को अनुष्ठान कराना पड़ेगा इसके बाद आप की समस्याएं खत्म हो जाएंगी। युवती तैयार हो गयी। अनुष्ठान कराने के नाम पर दोनों युवक उसे कमरे में ले गये और कमरा बंद कर दिया। युवती ने विरोध किया तो उसे पीटा और जबरन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी। छानबीन में दोनों आरोपियोें के बारे में पता चला। थानाध्यक्ष रत्नेेश कुमार ने बताया कि तांत्रिक बताकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों की पहचान राहुल और मनोज के रुप में हुई है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications