बाराबंकीः भाभी से पत्नी बनी महिला को देवर ने कुल्हाड़ी से काट डाला, हो गई मौत

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में विवाद के चलते युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और आरोपी पति बार-बार पत्नी पर साथ रहने का दबाव बना रहा था, जबकि वो मना कर रही थी। इसी गुस्से के चलते युवक ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया और फरार हो गया।

uttar pradesh barabanki man did murder of woman

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वारदात बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव की है। मोहन नाम के युवक ने कुल्हाड़ी से अपनी भाभी राधा को काट डाला। इस दौरान उसकी मौत हो गई। खून से लथपथ राधा का शव देखकर कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला राधा ने पति की मौत के बाद देवर मोहन से कुछ महीने पहले ही शादी कर ली थी। लेकिन दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जिस कारण दोनों अलग रहने लगे। लेकिन आरोपी मोहन राधा पर साथ रहने का दबाव बनाने लगा और धमकी देता रहा कि अगर वो नहीं मानी तो पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाएगा। आरोपी मोहन पहले भी हत्या के एक मामले में जेल से सजा काटकर बाहर निकला है।

पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मोहन ने अपनी भाभी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। राधा के पति की मौत करीब डेढ़ साल पहले हो चुकी है। मोहन की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। जानकारी करने पर पता चला कि राधा और मोहन ने कुछ महीने पहले ही शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+