UP News: 'आप प्रेग्नेंट हैं...', पैथोलॉजी सेंटर की लापरवाही, 40 साल के शख्स को बताया प्रेग्नेंट, उड़े होश
UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बाराबंकी में एक निजी पैथोलॉजी सेंटर द्वारा 40 वर्षीय व्यक्ति को प्रेग्नेंट बता दिया गया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आने के बाद व्यक्ति परेशान हो गया।
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद मामले में पैथोलॉजी सेंटर और संचालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरा मामला बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कस्बे के पुरमित्तई गांव की है। गांव में रहने वाले 24 वर्षीय राकेश कुमार का आरोप है कि पिछले दिनों उनके पेट में तेज दर्द हो रहा था। तेज दर्द होने के साथ ही उन्हें उल्टियां होने लगी उसके बाद में हैदरगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे।
राकेश द्वारा बताया गया कि सीएचसी पर डॉक्टर प्रियंका श्रीवास्तव द्वारा उनको दवा दिया गया और अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई। ऐसे में हैदरगढ़ कोतवाली स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में पहुंचकर राकेश द्वारा अल्ट्रासाउंड कराया गया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आई तो राकेश के पैरों तले जमीन खिसक गई।
रिपोर्ट में बताया गया था कि राकेश के पेट में गर्भाशय और अंडाशय होने के चलते वह प्रेग्नेंट हो चुका है। परेशान होकर राकेश रिपोर्ट लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा और डॉक्टर प्रियंका श्रीवास्तव को रिपोर्ट दिखाया। रिपोर्ट देखने के बाद प्रियंका श्रीवास्तव भी हैरान रह गईं।
उन्होंने किसी दूसरे पैथोलॉजी सेंटर में जांच करने की सलाह दी इसके अलावा पैथोलॉजी सेंटर द्वारा की गई लापरवाही की शिकायत उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी की। मामले में सीएमओ द्वारा हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी को जांच के निर्देश दिए गए।
वहीं राकेश जब दूसरे पैथोलॉजी सेंटर में जांच करने पहुंचा तो पहले की रिपोर्ट पूरी तरह झूठी निकली। उसके बाद राकेश ने राहत की सांस ली। मामले में कस के प्रभारी डॉक्टर सौरभ द्वारा बताया गया कि पैथोलॉजी सेंटर द्वारा गलत रिपोर्ट दी गई थी जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications