UP News: बाराबंकी में तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे पेड़ से टकराई, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
UP Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में गुरुवार को एक भीषण हादसा हो गया। बाराबंकी जनपद में तेज रफ्तार की एक कार और नियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक पेड़ से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार में सवार दो लोगों को अमौसी एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने के लिए जाना था। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाले। उसके बाद लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि बलरामपुर जनपद के शहदुल्लाह नगर के रहने वाले अब्दुल खालिद, जुनैद अहमद, अब्दुल माेइन और जमशेद आदि कुल चार लोग एक कार में सवार होकर अमौसी एयरपोर्ट पर जा रहे थे।
सभी लोग गाड़ी में सवार होकर बाराबंकी के नगर कोतवाली अंतर्गत लखनऊ अयोध्या हाईवे पर शुक्लई के समीप पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई।
कार अचानक का अनियंत्रित होने के बाद कर चालक उसे काबू में नहीं कर पाया और हाईवे के किनारे स्थित एक पेड़ से कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस दौरान कार में बैठे चारों लोग उसमें फंस गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे चारों लोगों को कड़ी मश्क्कत कर बाहर निकाले। उसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में अब्दुल खालिद, जुनैद अहमद और अब्दुल मोइन की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बारे में बाराबंकी अधिकारी के अपर पुलिस अधीक्षक सीएन सिंह द्वारा बताया गया कि मरने वाले तीनों लोगों के परिजनों को सूचना दे दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications