Barabanki News: कनाडा की रहने वाली गर्लफ्रेंड को खुश करने लिए यूपी के लड़के कर दिया कुछ ऐसा, पहुंचा हवालात
Barabanki News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले एक युवक ने अपनी कनाडा की रहने वाली गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए कुछ ऐसा कर दिया कि उसे हवालात जाना पड़ा। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

'सपा कर रही है जेहादियों का समर्थन', UP में नारों की जंग, केशव प्रसाद मौर्य ने किया अखिलेश पर कटाक्ष
बाराबंकी के रहने वाले शाहिद खान की तीन गर्लफ्रेंड हैं जिनमें एक कनाडा रहती है। इसी गर्लफ्रेंड को खुश करने और महंगे गिफ्ट देने के लिए युवक ने बैंक लूटने की योजना बनाई। बेमनगंज के रहने वाले युवक ने बैंक का लॉकर तोड़ने की योजना बनाई। रात में बैंक पहुंचा और लॉकर तोड़ने लगा। इसमें वह असफल रहा और लौट गया।
UP News: यूपी में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की पहल, एफडीआई पॉलिसी में किया संशोधन
सुबह जब बैंक कर्मी पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। पैसों की गिनती की तो सारे पैसे थे। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही छानबीन शुरू कर दी गई। 70 सीसीटीवी कैमरों की मदद से महज तीन घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications