'30 में सपा मुलायम-अखिलेश तक ही पहुंच पाई', यूपी BJP चीफ भूपेंद्र चौधरी ने कसा तंज

बाराबंकी, 02 अक्टूबर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रविवार को बाराबंकी पहुंचे। यहां वे वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव के तीसरी बार सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 1992 में उनकी राजनीतिक दल के रूप में स्थापना हुई थी। आज 30 साल हो गए हैं समाजवादी पार्टी आदरणीय मुलायम सिंह और आदरणीय अखिलेश जी तक ही पहुंची है। इससे बड़ा ज्वलंत परिवारवाद का दूसरा कोई नहीं हो सकता।

up bjp chief bhupendra chaudhary targets akhilesh yadav and samajwadi party

भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि पिछले सात-आठ सालों से राजनीतिक दृष्टि से परिणाम सपा के अनुकूल नहीं रहे हैं, लेकिन वह नया अध्यक्ष या प्रदेश अध्यक्ष नहीं दे पाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि सपा या अन्य कोई पार्टी परिवारवाद के आधार पर आगे बढ़ेगी या परिवारवाद के छाया में बढ़ेगी इसके अलावा उनकी कोई सोच नहीं है। भूपेंद्र चौधरी ने पीएफआई पर की गई कार्रवाई को लेकर कहा कि सरकार के पास इनपुट थे जिसमें देश विरोधी गतिविधियां पाई गईं, उस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लगाया गया है। मामले की जांच चल रही है जिन-जिन लोगों की गतिविधि संदिग्ध पाई जाएंगी, उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार मोदी जी के नेतृत्व में किसी भी देश विरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी।

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर बीजेपी द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत देशभर में बीजेपी द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बाराबंकी में सेवा पखवाड़े के तहत यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने पल्हरी चौराहा के पास जेब्रा पार्क में कार्यकर्ताओं संग वृक्षारोपण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+