बाराबंकी: नदी में नहाने गए तीन युवक डूबकर हुए लापता, तलाश जारी

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी में एक ओर बाढ़ ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है तो दूसरी ओर तीन युवक नदी में नहाने पहुंच गए। तीनों युवक नहाते समय नदी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने तीनों को निकालने की कोशिश की, लेकिन युवकों का पता नहीं लगा सके। पुलिस ने अब स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी के जवानों को भी इनकी खोजबीन की जिम्मेदारी दी है। बाराबंकी के एसपी ने बताया कि स्थानीय गोताखोर और पीएसी के जवान नदी में लापता युवकों की खोजबीन कर रहे हैं। जल्द ही इन युवकों को जीवित या मृत ढूंढ लिया जाएगा।

Recommended Video

    बाराबंकी: नदी में नहाने गए तीन युवक डूबकर हुए लापता, तलाश जारी
    three youth drowned in river in barabanki

    उफनाती नदी में नहाने गए थे युवक

    बाराबंकी जनपद के थाना मोहम्मदपुर खाला इलाके के छेदा चौकी से होकर गुजरने वाली चौराही नदी भी पूरे उफान पर है। सोमवार की सुबह यहां तीन युवक अपनी जान को जोखिम में डाल कर नहाने आए थे और नहाते समय यह तीनों नदी में डूब गए। इनके डूबने की सूचना से हाहाकार मच गया और आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवकों की तलाश शुरू की गई। स्थानीय गोताखोर पानी में उतरे, लेकिन उनके प्रयास विफल रहे। तब पुलिस ने पीएसी के जवानों को स्थानीय गोताखोरों को लगाया जो अभी तक उनकी खोजबीन में जुटे हैं। इन तीनों युवकों सुरेंद्र, आशीष और इसराइल के परिवार के लोगों का रो-रोकर कर बुरा हाल है।

    गोताखोर और पीएसी के जवान तलाश में जुटे

    इस मामले में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि थाना मोहम्मदपुर खाला थाना इलाके के छेदा चौकी के पास चौराही नदी पर तीन युवक नहाने गए थे, जो पानी में लापता हो गए हैं। स्थानीय गोताखोर और पीएसी के जवान उनकी खोजबीन कर रहे हैं। शीघ्र ही इन युवकों को जीवित या मृत ढूंढ लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+