बाराबंकी से BJP सांसद उपेंद्र रावत से जुड़े Viral Video मामले में सामने आया चौंकाने वाला सच, केस दर्ज
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। सूची जारी करने के बाद बाराबंकी के सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गई। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक विदेशी महिला के साथ भारतीय जनता पार्टी के सांसद भूपेंद्र सिंह रावत मौजूद है। वीडियो काफी अश्लील है।

वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत के निजी सचिव दिनेश रावत द्वारा वीडियो वायरस को वायरल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश बताई।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि सांसद उपेंद्र सिंह रावत की राजनीतिक छवि धूमिल करने के लिए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो एडिटेड है।
इस मामले में दिनेश सिंह रावत द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बाराबंकी कोतवाली में आईपीसी की धारा 419 और 501 तथा आईटी एक्ट की धारा 66डी, 67 और 43 के तहत अज्ञात शख्स के मामला दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टी के नेताओं द्वारा क्लिक और स्क्रीनशॉट लेकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज पर जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications