बिना 'टोल टैक्स' दिए गुजर गया प्रियंका गांधी के 25 गाड़ियों का काफिला

Barabanki News, बाराबंकी। लोकसभा चुनाव 2019 में विजय पाने के लिए कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपनी पार्टी में नई जान डालने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी पिछले तीन दिनों से यूपी के दौरे पर हैं और अमेठी, रायबरेली के बाद आज अयोध्या गईं थीं। अयोध्या में अपना दौर खत्म करके प्रियंका गांधी वापस लखनऊ जा रही थीं, उसी दौरान प्रियंका गांधी के काफिले में कांग्रेसियों ने नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई। बता दें कि टोल प्लाजा से प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं की गाड़ियां बिना टोल टैक्स दिए निकल गई।

priyanka gandhi carriage convoy passed without paying toll tax

शुक्रवार देर शाम प्रियंका गांधी का काफिल अयोध्या से लखनऊ वापस जाते समय बाराबंकी से होकर गुजरा। जहां रास्ते में रुककर उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और आगे बढ़ गईं। इस दौरान उनके काफिले में मौजूद एसपीजी सुरक्षा के अलावा कई गाड़ियों में पार्टी नेता और कार्यकर्ता सवार थे। यह पार्टी नेता और कार्यकर्ता इतने जोश में थे कि रास्ते में पड़ने वाले अहमदपुर टोल प्लाजा पर बिना टोल टैक्स दिए ही चले गए। टोल टैक्स न देने वाली पार्टी कार्यकर्ताओं की गाड़ियों की संख्या एक दो नहीं, बल्कि 25 थी। ये सारी गाड़िया प्रियंका के काफिले के साथ थी।

अहमदपुर टोल प्लाजा के प्रबन्धक नरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रियंका के काफिले में करीब 25 गाड़ियां निकली हैं। जिसमें से करीब 10 से 12 गाड़ियां पार्टी कार्यकर्ताओं की थीं, जिन्होंने टोल नहीं दिया। इन गाड़ियों के टोला न देने से करीब बारह सौ रुपए का नुकसान हुआ है। टोल प्लाजा के प्रबन्धक के मुताबिक इन गाड़ियों को टोल टैक्स देकर यहां से गुजरना चाहिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+