बारात में आई नाबालिग से दूल्हे के भाई ने की दरिंदगी, बदहवास हालत में घर पहुंच सुनाई खौफनाक दास्तां

Barabanki news, बाराबंकी। शादी में शामिल होने आई नाबालिग लड़की को खेत में ले जाकर एक बाराती ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद लड़की बदहवाश हो गई। सुबह किसी तरह वह वापस अपने घर पहुंची और परिजनों का आपबीती सुनाई। लड़की की बातें सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। गंभीर हालत में लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।

बहला-फुसलाकर साथ ले गया बाराती

बहला-फुसलाकर साथ ले गया बाराती

मामला बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक नाबालिग लड़की भी अपने घरवालों के साथ आई थी। इस दौरान बाराती उसे बहला-फुसलाकर गांव के बाहर खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह होश में आने के बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और उसने घरवालों को आपबीती सुनाई। उसके बाद लड़की की गंभीर हालत देखकर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने बड्डूपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी।

दूल्हे के मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म

दूल्हे के मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म

लड़की के परिजनों ने बताया कि जिसने उनकी बच्ची के साथ गलत काम किया वह बारात के साथ आया था। जब उनकी लड़की खेल रही थी तो उसने पूछा दुकान कहां है और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों ने बताया कि हम लोगों ने जब सुबह लड़की की खून से लथपथ हालत देखी तो हमें पूरी बात पता चली, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए और पुलिस के पास मामले की शिकायत की। परिजनों ने बताया कि आरोपी दूल्हे का मौसेरा भाई है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं, इस मामले में बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने बताया कि बारातियों के साथ आए रामलाल नाम के शख्स ने नाबालिग लड़की के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी देवा थाना क्षेत्र के सालेहपुर गांव का रहने वाला है, जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+