दरोगा ने लगाई दलित लड़की से रेप की कीमत, मामला निपटाया, पिता ने CM से की शिकायत तो हुआ निलंबित
Barabanki Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में गल्ला व्यापारी के बेटे ने एक दलित लड़की का अपहरण कर करके रेप किया। लड़की कक्षा आठवीं की छात्रा बताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है की छात्रा का अपहरण करने के बाद आरोपी उसे लेकर शहर के एक होटल में गया।
आरोप है कि होटल में दुष्कर्म करने बाद वह लड़की को लेकर गाजियाबाद चला गया। गाजियाबाद में स्थित एक होटल में वह पीड़िता को लेकर ठहरा इस दौरान भी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। चार दिन बाद बालिका को वापस उसके गांव में छोड़कर फरार हो गया।

लड़की के परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया कि इस मामले में उन लोगों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसे पूछताछ की गई और फिर दरोगा न्यूज़ मामले का सुलह करा दिया।
बालिका के मामा का आरोप है कि मामले में पुलिस द्वारा उक्त आरोपी से 50 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर कराए गए। हालांकि बाकी रुपए आरोपी नहीं दिया। मामा द्वारा यह भी बताया गया कि उसके बाद रुपए उसी खाते में वापस ट्रांसफर कर दिए गए।
मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की शिकायत
इस मामले में पिता के परिजनों द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की गई। इसके अलावा लड़की के घरवालों ने एसपी दिनेश कुमार से भी मुलाकात कर मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद एसपी ने थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया।
इसके अलावा चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर मनोज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शिकायत मिलने के बाद अंकित नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी बताया गया कि मामले में लापरवाही बरतने के चलते मसौली थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही चौकी प्रभारी मनोज कुमार को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications