Barabanki : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो डबल-डेकर बस टकराईं, 8 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
बाराबंकी, 25 जुलाई: उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाराबंकी में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी डबल डेकर बस जा घुसी। घायलों में तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उन्हें लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं।
Recommended Video

हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत
हादसा लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, दोनों डबल-डेकर बसें बिहार के सीतामढ़ी और सुपौल से दिल्ली जा रही थीं। एक डबल डेकर बस सड़क किनारे खड़ी थी, तभी दूसरी तेज रफ्तार बस पीछे से आई और बस में घुस गई। हादसे में एक बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
तीन लोगों की हालत गंभीर
एएसपी मनोज पाण्डेय सहित पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ''पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।''
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications