बुआ के साथ बबुआ को रखकर भाजपा समर्थकों ने किया होलिका दहन

बाराबंकी। पूरे देश में होली से पहले होलिका जलाई गई। पौराणिक मान्यता के मुताबिक बुआ होलिका अपने भतीजे भक्त प्रह्लाद को आग में भस्म करने लिए अग्नि में बैठी थी, जिसमें भतीजा प्रह्लाद तो सकुशल बच जाता है मगर उसे लेकर बैठने वाली बुआ होलिका भस्म हो जाती है। बाराबंकी में भाजपा समर्थकों ने जो होलिका जलाई उसमें राजनीतिक बुआ-भतीजे की जोड़ी मतलब गठबंधन करने वाली मायावती और अखिलेश की फोटो जलाई गई।

BJP supporters holika dahan in Barabanki

होलिका दहन का आयोजन करने आये भाजपा समर्थक राम बाबू द्विवेदी ने बताया कि होलिका दहन का त्योहार तो प्राचीनकाल से चला आ रहा है। इस त्योहार की मान्यता है कि आज के दिन एक बुआ अपने भतीजे को लेकर आग में बैठी थीं, जिसमें कुटिल बुआ तो भस्म हो गई थीं और सदाचारी भक्त भतीजा सकुशल आग से बच गया था। आज हमने उन्हीं मान्यताओ का ध्यान में रखकर बुआ और भतीजे दोनों को भस्म किया है। इस बुआ-भतीजे की जोड़ी ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटने का काम किया है।

BJP supporters holika dahan in Barabanki

होलिका दहन करने आये मुकेश ने बताया कि होलिका में आधुनिक बुआ-भतीजे का प्रतीकात्मक दहन इस बात का संकेत है कि जनता अब इन दोनों के बहकावे में नहीं आने वाली। अबकी बार फिर एक बार मोदी सरकार को सत्ता में वापस लाने का काम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+