बाराबंकी: नहीं मिला कोई वाहन तो बाइक पर पिता के शव को लादकर घर पहुंचा बेटा

नहीं मिला कोई वाहन तो बाइक पर पिता के शव को लादकर घर पहुंचा बेटा

बाराबंकी, 22 मार्च: दिल को झकझोर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सामने आई है। यहां हैदरगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाए गए एक अधेड़ की मृत्यु हो गई। परिजन काफी देर तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। लेकिन जब कोई व्यवस्था नहीं हुई तो उसके शव को बाइक पर लादकर घर ले जाना पड़ा। शव को बाइक पर ले जाते हुए देख लोगों ने इसका फोटो और वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

barabanki News: son reached home with father body on bike

यह मामला बाराबंकी जिले के सुबेहा थाने क्षेत्र के हैदरगढ़ समुदासिय स्वास्थ्य केंद्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजवापुर थलवारा गांव निवाली शिवशंकर गौतम (55) को टीबी की गंभीर बीमारी थी। सोमवार को अचानक शिवशंकर गौतम की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने शिवशंकर गौतम का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने से कुछ ही देर में मौत हो गई।

शिवशंकर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान शव को अपने साथ ले जाने के लिए एम्बुलेंस के लिए 108 नंबर पर कॉल किया, जहां बताया गया कि शव को ले जाने के लिए सीएचसी पर एंबुलेंस नहीं है। परिजन शव ले जाने के लिए वाहन ढूंढते रहे, लेकिन काफी देर तक वाहन ना मिल पाने के बाद मृतक के बेटे ने गांव के एक अन्य शख्स को फोन कर बाइक लेकर आने को कहा। फिर उसकी बाइक पर अपने पिता के शव को किसी तरह बिठाकर घर लेकर पहुंचा।

शव को बाइक पर ले जाते हुए देख लोगों ने इसका फोटो भी ले लिया, जो अब वायरल हो रहा है और सरकारी तंत्र पर सवाल खड़ा कर रहा है। वहीं, इस मामले में बाराबंकी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी वर्मा ने कहा कि घटना दुखद है। आम नागरिकों के लिए शव वाहन की व्यवस्था जिले में है। सीएमओ ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+